सतर्कता जागरूकता सप्ताह: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
सतर्कता जागरूकता सप्ताह: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ


जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर (हि. स.)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सभी ने भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में बाधक बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए शासन, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने, सभी कार्यों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करने तथा जनहित क कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही व्यक्तिगत आचरण में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना उचित एजेंसी को देने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767324 Articles

Share this story