प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उषा पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया

प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उषा पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया
WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उषा पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया


रायपुर, 3 अप्रैल (हि.स.)।महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उषा पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देने की जानकारी दी है।उन्होंने आज बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा भेज दिया है।

उषा पटेल ने अपना निर्णय उनके सम्मान के अभाव और पार्टी में सम्मान की कमी को देखते हुए किया। उन्होंने कहा कि वे 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय रही हैं, लेकिन उन्हें उनका योग्य सम्मान कभी नहीं मिला।उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि संगठन के नेताओं ने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। वे महिलाओं के सम्मान के लिए पार्टी से त्यागपत्र दे रही हैं।ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ पदधिकारी अनीता रावटे ने भी मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमान का जिक्र किया। इस विवाद के बाद, उन्होंने भी मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story