उरला रेलवे अंडरब्रिज में दो माह तक चलेगा मरम्मत कार्य, एक लेन से नियंत्रित रहेगा यातायात

WhatsApp Channel Join Now
उरला रेलवे अंडरब्रिज में दो माह तक चलेगा मरम्मत कार्य, एक लेन से नियंत्रित रहेगा यातायात


उरला रेलवे अंडरब्रिज में दो माह तक चलेगा मरम्मत कार्य, एक लेन से नियंत्रित रहेगा यातायात


रायपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत उरला डाउन रेल लाइन अंडरब्रिज क्रमांक 369बी डीएन (उरला दूध फैक्ट्री के समीप) में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान अंडरब्रिज पर सड़क यातायात पूर्णतः बंद नहीं रहेगा, बल्कि एक लेन से नियंत्रित रूप से संचालित किया जाएगा।

रायपुर रेल मंडल के अनुसार मरम्मत कार्य 8 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे तक चलेगा। कार्य के दौरान अंडरब्रिज की दो लेनों में से एक लेन को अस्थायी रूप से बंद कर मरम्मत की जाएगी। पहली लेन का कार्य पूरा होने के बाद दूसरी लेन पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत अवधि के दौरान अंडरब्रिज को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। यातायात को एक लेन से नियंत्रित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story