बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों) में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति की आधिकारिक सूची आज जारी कर दी है।

साय सरकार द्वारा रायपुर और सरगुजा संभाग के बाद इसे दूसरी बड़ी सूची के रूप में जारी किया गया है।बिलासपुर संभाग के कई शहरी निकायों में नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें बिलासपुर नगर निगम में सर्वाधिक 11 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।इसके अतिरिक्त बिलासपुर संभाग के तखतपुर, बोदरी, बिल्हा, रतनपुर, कोटा, मल्हार, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों के नगरीय निकायों के लिए भी सूची जारी कर दी गई है।दुर्ग संभाग के प्रमुख निकायों (जैसे नगर निगम दुर्ग व अन्य नगर पालिकाओं) में स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।बस्तर संभाग में जनजातीय और सुदूर क्षेत्रों के स्थानीय नगरीय निकायों की प्रशासनिक संरचना को मजबूती देने के लिए बड़ी संख्या में एल्डरमैन की नियुक्तियां की गई हैं।

इससे पहले 25 जून को रायपुर और सरगुजा संभाग के लिए आदेश जारी हुआ था, जिसमें कुल 32 शहरी निकाय शामिल थे। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे। इन नियुक्तियों का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story