उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मनाई दिवाली, मंदिर में दीप जलाकर की आतिशबाजी

WhatsApp Channel Join Now
उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मनाई दिवाली, मंदिर में दीप जलाकर की आतिशबाजी


उरंदाबेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मनाई दिवाली, मंदिर में दीप जलाकर की आतिशबाजी


कोंडागांव, 09 नवंबर (हि.स.)। जिले के थाना उरंदाबेड़ा के संवेदनशील क्षेत्र कसई फरसगांव में पुलिस के जवानों ने बीती रात ग्रामीणों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। गांव की माता गुड़ी स्थित शीतला मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप जलाए गए और आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम में गांव के सरपंच, गायता, पटेल, पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे शामिल हुए। पुलिस जवानों ने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिस और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता और विश्वास का यह दृश्य क्षेत्र में बदलते माहौल का साक्षी बना।

आमतौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की भूमिका सुरक्षा और कानून व्यवस्था तक सीमित रहती है। ऐसे आयोजन पुलिस और आम नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना उरंदाबेड़ा प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आयोजन संपन्न कराया। ग्रामीणों ने भी इस पहल पर खुशी जताई और पुलिस जवानों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story