बैठक में हंगामा व मारपीट, नगरी-धमतरी मार्ग में चक्काजाम

WhatsApp Channel Join Now
बैठक में हंगामा व मारपीट, नगरी-धमतरी मार्ग में चक्काजाम


बैठक में हंगामा व मारपीट, नगरी-धमतरी मार्ग में चक्काजाम


धमतरी, 30 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत अछोटा में 30 सितंबर को ग्राम विकास समिति की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर एक वरिष्ठ ग्रामीण के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के ग्रामीणों ने धमतरी-नगरी मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया। वहीं, दूसरा पक्ष दो ट्रैक्टरों में सवार होकर अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाकर विवाद के कारणों और मारपीट की घटना की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story