वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया – यूपीआई भुगतान ने बदली भारत की जीवन-शैली

WhatsApp Channel Join Now
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया – यूपीआई भुगतान ने बदली भारत की जीवन-शैली


रायगढ़ , 26 अगस्त (हि.स.)।मोदी सरकार आने के पहले कभी राशन की दुकान हो या रेलवे टिकट खिड़की, बिजली बिल जमा करना हो या सब्जी मंडी में भाव-ताव – हर जगह लंबी लाइनों की कहानी आम थी। अब सभी जगहों में कतारे बीते जमाने की बात हो चुकी। हर हाथ में स्मार्टफोन और सामने एक छोटा सा क्यूआरकोड, और सेकंडों में पेमेंट पूरा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस डिजिटल क्रांति को जीवन में आसानी का सबसे बड़ा उदाहरण निरूपित किया। मोदी का वीडियो सोशल मंच में साझा करते हुए उन्होंने बताया “डिजिटल पेमेंट ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान, तेज और सुविधाजनक बना दिया है।

उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पोस्ट को साझा करते हुए भारत में यूपीआई के 10 साल पूरे होने के अवसर पर यह बात कही है।

आंकड़े बताते है कि भारत में यूपीआई भुगतान जीवन शैली में शामिल हो गया।वित्त वर्ष 2025-26 में UPI ने 24,162 करोड़ लेनदेन देश की सबसे बड़ी पेमेंट आदत प्रमाण बना। जिसकी कुल मूल्य314.23 लाख करोड़ रही। जो कि 2020-21 में सिर्फ 2,233 करोड़ था, आज 10 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। यूपीआई भुगतान हर महीने नया रिकॉर्ड बना रहा । जुलाई 2026 में 23.66 अरब बिलियन लेन-देन हुए जिनकी कीमत 29.88 लाख करोड़ थी। जून में भी 22.7 अरब लेन-देन के साथ 28.9 लाख करोड़ का कारोबार हुआ। आज देश में पीओएस मशीनें 115.3 लाख और क्यूआरकोड 7,854 लाख तक पहुंच चुके हैं।

यूपीआई से जुड़े आंकड़े बताते हुए ओपी चौधरी बताया कि किस तरह इस सिस्टम के लागू होने से भारतीयों का जीवन आसान हुआ। पहले किराना दुकान पर सबसे ज्यादा कैश चलता था, आज सिर्फ किराना में ही जून महीने में 3.74 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए हैं। फास्ट फूड, दवा, पेट्रोल पंप, बिजली बिल – हर जगह बस एक स्कैन। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, यह गरीब से गरीब व्यक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण है। टियर-2, टियर-3 शहरों और गांवों में यूपीआई अब कभी-कभी इस्तेमाल होने वाला विकल्प नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बन गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story