ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी


रायगढ़, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के जूटमिल थानांतर्गत आज शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जूटमिल थाना पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के सीने एवं कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवाया है। अज्ञात मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story