ऋण गारंटी निधि को जारी रखने केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर 12 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी दी है।

इस निर्णय के तहत 5,000 करोड़ रुपये के कोष से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋणों को ऋण गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सूक्ष्म उद्यमों को ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनके विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। वित्त मंत्री चौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story