भोपालपटनम के बड़े तालाब में मिला एक अज्ञात शव

WhatsApp Channel Join Now
भोपालपटनम के बड़े तालाब में मिला एक अज्ञात शव


बीजापुर, 05 अगस्त (हि.स.)। जिले के भोपालपटनम नगर के बड़े तालाब में आज बुधवार को एक शव देखा गया। तालाब में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शव गोटाईंगुडा निवासी तोड़म परिवार के एक व्यक्ति का होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी स्कूटी बड़े तालाब के किनारे लावारिस हालत में मिली थी, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी भोपालपटनम थाने पहुंच गये हैं।

थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि तालाब से शव को बाहर निकालने के लिए एसटीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, टीम के पहुंचने के बाद शव को बाहर निकालकर परिजनों से उसकी पहचान कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और आगे की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story