अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड भिलाई बना चैंपियन, रायपुर की टीम रही उपविजेता

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड भिलाई बना चैंपियन, रायपुर की टीम रही उपविजेता


अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड भिलाई बना चैंपियन, रायपुर की टीम रही उपविजेता


अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड भिलाई बना चैंपियन, रायपुर की टीम रही उपविजेता


धमतरी

में पहली बार आयोजित हुई ओपन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता, प्रदेश की 15

टीमों ने दिखाया दमखम

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने विजेता खिलाड़ियों

को ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित

धमतरी, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले में पहली बार आयोजित अंडर-13 बालक ओपन सब जूनियर फुटबॉल

प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन

योजना के अंतर्गत आज बुधवार काे पीजी कॉलेज ग्राउंड, मुजगहन में आयोजित इस प्रतियोगिता

में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 15 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में

भिलाई, दुर्ग, रायपुर और कवर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नन्हे

फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना से

दर्शकों का दिल जीत लिया। कड़े मुकाबलों के बीच यूनाइटेड भिलाई की टीम ने

शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रायपुर की टीम

उपविजेता रही। समापन समारोह में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल

प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ

प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। खेल केवल जीत

और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व

क्षमता और सामूहिक प्रयास का महत्व भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विजेता

टीम की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। हारने वाले खिलाड़ियों

को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर और अधिक मेहनत करनी चाहिए।

नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से खिलाड़ी भविष्य में ऊंचे मुकाम

हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी निरंतर

सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने कहा कि

खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देना जरूरी है। इस तरह की

प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा

प्रदर्शित करने के साथ प्रदेश के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सीखने का

अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और खेल भावना के

साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कम

उम्र में फुटबॉल की उभरती प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण,

मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना था, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगामी

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।

धमतरी में पहली बार हुए इस आयोजन से जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने और बाल

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल हुई है। इस अवसर पर

कोच राजेश नायक, खेल अधिकारी जेपी देव सहित खेलप्रेमी एवं अन्य लोग उपस्थित

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story