उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास, 22 लोगों को जेल

WhatsApp Channel Join Now
उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास, 22 लोगों को जेल


धमतरी, 26 अप्रैल (हि.स.)।उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण करने के उद्देश्य से हरे-भरे पेड़ों की कटाई करने वाले 22 लोगों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उदंती-सीतानदी रिजर्व के अंतर्गत् वन परिक्षेत्र सीतानदी, परिसर नकबेल-घोटबेडा कोर क्षेत्र के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-322 एवं 323 में आरोपित बसंत कुमार यादव समेत 46 अन्य लोगों ने बिना अनुमति के हथियार सहित प्रवेश किया। यहां अतिक्रमण के उद्देश्य से 20 हेक्टेयर वनभूमि स्थित साल ईमारती मिश्रित प्रजाति के 86 वृक्षों की कटाई किया है, जिसमें छोटे-बड़े वृक्ष शामिल है। हरे-भरे छिंद घासों की कटाई-सफाई कर वनभैंसा, बाघ, हाथी, तेंदुआ एवं अन्य वन्यजीवों के प्राकृतावास स्थल व विचरण क्षेत्र को नष्ट करने, झोपड़ी बनाकर व आग जलाकर निवास करने आदि साक्ष्य के आधार पर इस अवैध कार्य में संलिप्त 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन लोगों से वन विभाग के कर्मचारियों ने माचिस, कुल्हाड़ी, चाकू, फावड़ा, हाजिरी पंजी, काटे लकड़ियों, सायकल एवं अन्य खाद्य सामाग्री, बिस्तर की जब्ती कर 25 अपै्रल को गिरफ्तार किया है। वहीं 26 अप्रैल को न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी नगरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में गिरफ्तार 22 में से पांच महिलाओं को महिला प्रकोष्ठ केन्द्रीय कारागार रायपुर व 17 पुरुष आरोपितों को जिला जेल धमतरी भेजा गया है। वहीं इस मामले के शेष 25 आरोपित फरार है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आरोपितों को ढूंढने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story