गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार
धमतरी, 20 मार्च (हि.स.)।अवैध ढंग से गांजा बिक्री करते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने गांजा, बाइक व मोबाइल जब्त कर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ग्राम नवागांव कंडेल में पहुंचकर गांजा की बिक्री करते हुए सोनराज साहू 20 वर्ष निवासी ग्राम कंडेल नवागांव और रविकुमार चंद्राचल 29 वर्ष निवासी नवागांव को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने गांजा, बाइक व मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

