बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी


रायपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। धरसीवां थानांतर्गत कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर के परिसर में ही यह प्राचीन बावड़ी है। बच्चे इस परिसर में खेलने आते थे। आज शनिवार काे रोजाना की तरह खेलने आए बच्चों में से साक्षी साहू (उम्र 7 वर्ष) और श्रवण धीवर (उम्र 4 वर्ष) खेलते-खेलते अचानक बावड़ी के पानी में उतर गए। पानी 25 से 30 फीट गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे डूब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्राचीन काल में राजा कुंबरसिंह के समय उनकी रानी भी इसी बावड़ी में आया करती थी, लेकिन कभी यहां कोई घटना नहीं हुई। पहली बार हुई इस घटना के बाद कुंबरगढ़ में शोक की लहर है।

टीआई राजेंद्र दीवान ने बताया कि मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस दुखद घटना के बाद भविष्य में ऐसी घटना न हों इसके लिए भी प्रयास किए जायेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story