53 पेटी शराब के साथ धौराभाठा के दो ग्रामीण गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
53 पेटी शराब के साथ धौराभाठा के दो ग्रामीण गिरफ्तार


53 पेटी शराब के साथ धौराभाठा के दो ग्रामीण गिरफ्तार


धमतरी, 25 जुलाई (हि.स.)। अवैध ढंग से शराब बिक्री के लिए रखे 53 पेटी शराब के साथ दो ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत सवा दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों शराब माफियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। एसपी ने जब्त शराब को छत्तीसगढ़ का बताया है।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धौराभाठा में शराब माफियों ने बड़ी मात्रा में शराब रखा है। खबर पर थाना प्रभारी अर्जुनी व पुलिस ग्राम धौराभाठा में दबिश दी। मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपित खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू 33 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाठा और कमलेश साहू उम्र 32 वर्ष धौराभाठा को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 53 पेटी शराब जब्त किया गया। जिसमें देशी प्लेन शराब शोले 40 पेटी और देशी मसाला शराब शोले पांच पेटी, जम्मू व्हिस्की आठ पेटी समेत कुल 53 पेटी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत दो लाख 23680 रुपये है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराब माफियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस शराब के सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण तथा वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story