दो सड़क हादसे में यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कबाड़ से लदा ट्रक पलटा

WhatsApp Channel Join Now
दो सड़क हादसे में यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कबाड़ से लदा ट्रक पलटा


कांकेर, 16 जुलाई (हि.स.)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज गुरूवार काे दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक यात्री बस डिवाइडर से टकरा गई, जबकि कबाड़ से लदा ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दोनों घटनाओं में किसी की जानमाल का नुकसाप नहीं हुआ है।

पहली घटना ग्राम झिपटोला के पास हुई, कांकेर से रायपुर जा रही महेंद्र बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर भी टूट गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त बस को मौके से हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका मानना है कि सड़क पर तीखा मोड़ और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने के कारण यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दूसरी घटना धमतरी की ओर कबाड़ लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story