धमतरी : अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर दे दी जान

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी : अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर दे दी जान


धमतरी : अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर दे दी जान


धमतरी, 31 मार्च (हि.स.)। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सोनू गुप्ता (34) सोमवार की रात वहां से निकले थे। मंगलवार को सुबह शहर के पीडी नाला के पास उनकी लाश फांसी पर लटके हुए मिली। यहां एक बार फिर से जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़ी हो गई है। वहीं एक अन्य मामले में एक अधेड़ ने सामुदायिक शौचालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के रिसाईपारा निवासी सोनू गुप्ता चक्कर आने समेत अन्य शारीरिक समस्या के चलते 29 मार्च से जिला अस्पताल में भर्ती थे। 30 मार्च की रात वे जिला अस्पताल में किसी को कुछ जानकारी दिए बगैर निकल गए। 31 मार्च की सुबह शहर के पीडी नाला के पास उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक के हाथ में पट्टी बंधा था। शहर के मुख्य मार्ग के करीब शव मिलने से लोगों की भीड़ लग गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्ती सोनू गुप्ता के रूप में की है। तत्पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे कारण अज्ञात है।

एक अन्य घटना में धमतरी शहर के गणेश चौक निवासी दिलीप नामदेव 65 वर्ष ने बांसपारा के सामुदायिक शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वार्डवासियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पंचनामा कार्रवाई के बाद शव के पीएम पश्चात अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को शव सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story