रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो नाबालिग पकड़ाए

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो नाबालिग पकड़ाए


जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी (हि. स.)। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज शनिवार को पुलिस ने चांपा रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के नीचे से 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 3,43,700 बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओवरब्रिज के नीचे दो युवक गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने और छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में गवाहों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 82/26 दर्ज कर दोनों के विरुद्ध धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story