ईसाई धर्म अपना चुके दो परिवारों ने मूल धर्म में घर वापसी की

WhatsApp Channel Join Now
ईसाई धर्म अपना चुके दो परिवारों ने मूल धर्म में घर वापसी की


कांकेर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले का विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत कोदापाखा में ईसाई धर्म अपना चुके दो परिवारों ने आज शुक्रवार काे अपने मूल धर्म में वापसी की। इस अवसर पर ग्राम के गायता, पटेल और ग्रामीणों की उपस्थिति में आदिवासी रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक पेन व्यवस्था के अनुसार दोनों परिवारों का स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार फूलमत नरेटी और रामबत्ती उईके के परिवारों ने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चावल-टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के तहत स्वागत किया।

कार्यक्रम में ग्राम गायता पत्तीराम नरेटी, ग्राम पटेल रामप्रसाद नरेटी, शिवप्रसाद नरेटी, बल्लीराम नरेटी, चैनूराम नरेटी, आयनु ध्रुव, कांतीलाल नरेटी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुरूप सामाजिक प्रक्रिया संपन्न हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story