दो गौ तस्कर गिरफ्तार, 13 गौवंश जब्त

WhatsApp Channel Join Now
दो गौ तस्कर गिरफ्तार, 13 गौवंश जब्त


धमतरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के मगरलोड पुलिस ने शनिवार काे गौ तस्करी करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के पास से 13 गौवंश जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोथा से ग्राम दोनर जाने वाले कच्चे मार्ग पर नाका के पास दो चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़े हैं। इस वाहन में अवैध रूप से गौवंशों का परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों एवं गवाहों की उपस्थिति में वाहनों की जांच करने पर एक बिना नंबर प्लेट का वाहन मिला, जिसमें सात गौवंश था। वहीं कुछ दूरी पर खड़ी बोलेरो वाहन में छह गौवंश मिले। इस प्रकार दोनों वाहनों में कुल 13 गौवंशों को बिना चारा-पानी के अमानवीय एवं क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। परिवहन के दौरान दम घुटने एवं दुर्घटना के कारण एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने 12 जीवित गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गौशाला में सुरक्षित भेजा।

वहीं मृत बछड़े का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका कुरूद के काऊ कैचर वाहन की सहायता से सभी 12 जीवित गौवंशों को गुरु गायत्री गौशाला समिति ग्राम हाथबाय, विकासखंड एवं जिला गरियाबंद में सुरक्षित रूप से भेजा गया। इस संबंध में वाहन मालिकों से पूछताछ किया गया। उसके पास किसी तरह दस्तावेज नहीं मिला। जांच के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में मधुशंकर लहरे 26 वर्ष और अजय बंजारे 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पाईकभांठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770224 Articles

Share this story