आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की हुई मौत


कांकेर, 27 जून (हि.स.)। जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत पीव्ही-129 गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के मवेशी गांव के पास कुसुम के पेड़ के नीचे चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story