वन्य प्राणी भालू के दो शावक टैंक में गिरे, मादा भालू सड़क पर आवागमन बाधित

WhatsApp Channel Join Now
वन्य प्राणी भालू के दो शावक टैंक में गिरे, मादा भालू सड़क पर आवागमन बाधित


कांकेर, 17 अगस्त (हि.स.)। जिले के कोकपुर गांव में आज साेमवार काे जब वन्य प्राणी मादा भालू के दो शावक एक टैंक में गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई । शावकों को बचाने की कोशिश में मादा भालू सड़क पर आ गई और मार्ग पर डेरा जमाए रही। इसके चलते सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन अमला मादा भालू को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के साथ ही टैंक में गिरे दोनों शावकों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है ।

मिली जानकारी के अनुसार शावकों के टैंक में गिरने के बाद मादा भालू लगातार उनके आस-पास मंडरा रही है और किसी को भी कुएं के करीब जाने नहीं दे रही। यही वजह है कि, वन विभाग बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। फिलहाल, कांकेर वन परिक्षेत्र के कोकपुर गांव में वन विभाग की टीम तैनात है। मादा भालू के सड़क पर मौजूद रहने से मार्ग पूरी तरह बाधित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story