पीएम फसल बीमा फर्जीवाड़ा मामले में कृषि विस्तार अधिकारी सहित दो गिरफ्तार, एक फरार

WhatsApp Channel Join Now
पीएम फसल बीमा फर्जीवाड़ा मामले में कृषि विस्तार अधिकारी सहित दो गिरफ्तार, एक फरार


जगदलपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले के बुरगुम थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि का लाभ लेने के मामले में हितग्राही किसानों की शिकायत के जांच के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल सहित दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।

बुरगुम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ग्राम जामगांव के किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमा राशि प्राप्त कर आरोपिताें ने किसानों व बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। अब तक की जांच में इस मामले में तीन आरोपिताें की संलिप्तता पाई गई है, जिसमें से कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल एवं अनिल सेठिया को गिरफ्तार कर आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, तीसरा आरोपित गिरीश चंद सेठिया अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story