मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार


मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार


दंतेवाड़ा, 06 जून (हि.स.)। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की है।

गीदम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून को पीड़ित ने थाना गीदम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-05-आर-0568 तथा उसके गैरेज में मरम्मत के लिए आई मोटरसाइकिल सीजी-18-ईएन-1935 को अज्ञात चोर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर जावंगा के पास से चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना गीदम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की। पूछताछ में राम मरावी (27 वर्ष), निवासी तोड़ापारा ईरपानार, जिला कोंडागांव तथा राम रवानी (19 वर्ष), निवासी जावंगा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दोनों मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपिताें की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली गईं। पुलिस ने दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपित की तलाश जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिकांत यादव, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सिंह, वेद साहू, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, नथलू कवासी तथा आरक्षक बालचंद गावड़े का याेगदान रहा।दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, सुरक्षा उपाय अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या डायल 112 को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story