अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 91 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 91 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर चांपा, 23 मई (हि.स.)। अकलतरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपिताें के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय में निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस को 22 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 11 बीक्यू 8388 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर अकलतरा से तरौद चौक की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका और वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में बोरे की तलाशी ली गई, जिसमें देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

पुलिस द्वारा गिनती करने पर कुल 91 पाव देशी प्लेन शराब मिली। प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 16.200 लीटर आंकी गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में आरोपित मोहित यादव (34 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा तथा सत्यपाल नोरगे (26 वर्ष) निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपिताें के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 289/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक महेंद्र राज और शेष नारायण साहू की सराहनीय भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story