24.545 किलो अवैध गांजा के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
24.545 किलो अवैध गांजा के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। जिले के थाना नगरनार पुलिस को आज साेमवार काे 24.545 किलो गांजा के साथ दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है। आराेपिताें काे एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने हेतु बस का इंतजार करते फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास मौजुद है। सुचना पर नगरनार पुलिस की टीम द्वारा फारेस्ट नाका धनपुंजी की ओर रवाना होकर फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहां पर मुखबिर के बताये हुलिये का दो व्यक्ति बस का इंतजार करते मिले जिसे घेराबंदी कर पकड़े, नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम चुमन बघेल निवासी ग्राम तुरपुरा पोड़ाईगुड़ा पारा थाना भानपुरी जिला बस्तर एवं बेनूधर कश्यप निवासी ग्राम कुम्हली थाना भानपुरी जिला बस्तर का निवासी होना बताये। आरोपिताें के कब्जे के थैला, प्लास्टिक बोरी एवं बैग का तलाशी लेने पर कुल 24.545 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद कर जब्त किया गया। आरोपिताें का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपिताें को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई उपरांत आरोपिताें को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, सउनि जदुराम बघेल, प्रआर, अजय साहु, भीमेसन बघेल, आरक्षक दशरू नाग सुकमन पाण्डे, डीएसएफ आरक्षक, भास्कर भारद्वाज सैनिक जगन्नाथ नाग का योगदान रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story