416 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
धमतरी, 08 सितंबर (हि.स.)। नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के धोबनी तालाब शंकर मंदिर के पास कुछ व्यक्ति नशीले कैप्सूल की बिक्री कर रहा है। खबर पर पुलिस टीम मौके पर दबिश दी और घेराबंदी अवैध रूप से नशीले कैप्सूल की बिक्री करते रेखराम ध्रुव उर्फ दादू 29 वर्ष निवासी बैगापारा कुरुद और भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू 42 वर्ष निवासी धोबनीपारा कुरुद को पकड़े। दोनों के पास से अवैध ढंग से बिक्री के लिए रखे 416 नग नशीले कैप्सूल, दो मोबाइल व 12,300 रुपये नकद जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

