दाे लाख 30 हजार के कुसमी लाख चोरी करने वाले दाे आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दाे लाख 30 हजार के कुसमी लाख चोरी करने वाले दाे आराेपित गिरफ्तार


कांकेर, 01 नवंबर (हि.स.)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में फार्म हाउस का ताला तोड़कर धुला हुआ कुसमी लाख चोरी करने के मामले में पुलिस ने आज रविवार काे दो आरोपिताें काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 98 किलो धुला हुआ कुसमी लाख, एक लोहे की रॉड, टूटा हुआ ताला और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में आरोपिताें ने चोरी करना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आराेपिताें में देवराज माहला (34), निवासी चांवड़ी, जिला कांकेर और टिकेश्वर माहला (39), निवासी चारामा को गिरफ्तार किया है। चोरी हुए लाख की कीमत लगभग 02 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बुद्धदेव नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 30 अक्टूबर को चांवड़ी स्थित अपने फार्म हाउस गया था। वहां कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा करीब एक क्विंटल धुला हुआ कुसमी लाख गायब था, जिसकी कीमत लगभग 02 लाख 30 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देवराज माहला (34), निवासी चांवड़ी, जिला कांकेर और टिकेश्वर माहला (39), निवासी थाना चारामा, जिला कांकेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने दो बोरियों में धुला हुआ कुसमी लाख चोरी करना स्वीकार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story