सट्टा खेलाते दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सट्टा खेलाते दो आरोपित गिरफ्तार


धमतरी, 02 मई (हि.स.)। आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन सट्टा खेलाते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, कुछ व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन सट्टा खेला रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रूद्री रोड में एक बार के पीछे दबिश देकर विकाश पटेल व टिकेश्वर साहू को सट्टा खेलाते हुए पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने आईपीएल मैच में आनलाइन सट्टा खेलाना पाया। दोनों के पास से मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में विकाश पटेल 25 वर्ष निवासी लाल बगीचा धमतरी और टिकेश्वर साहू उम्र 27 वर्ष निवासी गंगरेल कोटापारा शामिल है। मालूम हो कि आईपीएल शुरू होने के बाद लगातार इस तरह के मामले लगातार आ रहे हैं। अब तक कई लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। शहर से लेकर गांव तक में कई लोगों को गिरफतार किया गया है। धमतरी पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में सट्टा खेलना और सट्टा खिलाना अनुचित है। सूचना पर पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story