16.12 लीटर शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
16.12 लीटर शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 09 सितम्बर (हि. स.)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने आज बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से कुल 16.12 लीटर कच्ची महुआ और देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत 5,480 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपिताें के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी को मुखबिर से क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यासनगर और ग्राम कोसला में अलग-अलग दबिश देकर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई व्यासनगर में की गई, जहां पुलिस ने 68 वर्षीय सत्यवान पटेल को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये है।

इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम कोसला में दबिश दी। यहां लखन जोशी (उम्र 32 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से 6.12 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 16.12 लीटर शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत 5,480 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपिताें के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपिताें को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अवैध शराब के खिलाफ इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी के साथ सउनि सरोज पाटले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, श्याम सरोज ओग्रे और सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story