तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम बच्चे काे रौंदा ,मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम बच्चे काे रौंदा ,मौत


-आराेपित चालक हिरासत में

मोहला-मानपुर-अंबागढ़, 26 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक ने गुंडरदेही गांव के पास आज शुक्रवार सुबह एक मासूम बच्चे को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जब ट्रक को पकड़ने की कोशिश तो, चालक बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर भाग निकला।

जानकारी के अनुसार गुंडरदेही में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिया । मोहला और मानपुर थाना के पास ट्रक को पकड़ने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे।

आरोपित चालक घटनास्थल के बाद काफी रफ्तार में ट्रक दौड़ाते हुए मोहला में पुलिसकर्मियों के रुकवाने पर भी बिना रोके बेरिकेड तोड़ते हुए आगे निकल गया। घटना की सूचना के बाद मानपुर थाना के बाहर भी बेरिकेडिंग की गई थी। जब ट्रक पास में पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित चालक ने दोबारा बेरिकेडिंग तोड़ा और भाग निकला। हालांकि पुलिस लगातार आरोपित का पीछा करती रही। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर आई। आखिरकार चालक को कोरकोट्टी गांव के पास पकड़ गया। वह फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

आरोपित को पकड़कर पुलिस थाना लेकर आ रही है। चालक नशे में था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story