बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे पर ट्रक और एंबुलेंस की भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे पर ट्रक और एंबुलेंस की भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर


बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे पर ट्रक और एंबुलेंस की भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर


रायपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम कन्हेरा के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और एंबुलेंस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है ।

आधिकारिक पुलिस बयान के अनुसार दुर्घटना में जान गंवाने वाले एंबुलेंस चालक का नाम योगेश साहू ( 19 ) है। वह रायपुर के डूंडा स्थित 'श्री शिवाय हॉस्पिटल' में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था और डूंडा का ही निवासी था। एंबुलेंस में सवार दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान रमेश गोस्वामी ( 30 ) के रूप में हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है । जहां उसकी हालत नाजुक बानी हुई है।

खण्डसरा थाना पुलिस ने बताया है कि यह घटना मंगलवार (29 सितंबर 2026) की देर रात नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम कन्हेरा के पास हुई। रायपुर के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस कवर्धा के एक गांव में शव छोड़कर वापस रायपुर लौट रही थी। वहीं ट्रक तिल्दा से चावल खाली कर कवर्धा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कन्हेरा इलाके के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। आमने-सामने की टक्कर में एंबुलेंस में सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही खण्डसरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने मृतक और घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। खण्डसरा चौकी पुलिस ने दुर्घटनास्थल (ग्राम कन्हेरा) से धान/चावल से लदे ट्रक और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी एंबुलेंस दोनों को जब्त कर लिया है। रात में टक्कर के बाद वाहनों की वजह से बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाकर बहाल कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story