कांग्रेस भवन में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस भवन में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ ली शपथ


धमतरी, 21 मई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश में शांति, सामाजिक सद्भाव और अहिंसा की परंपरा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। साथ ही मानवता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। पूर्व विधायक लेखराम साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में सूचना क्रांति की शुरुआत कर भारत को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ग्रामीण क्षेत्रों को सत्ता में भागीदारी का मार्ग दिखाया। संगठन महामंत्री अरविंद दोषी और पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने कहा कि राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों और पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 73वें और 74वें संविधान संशोधन को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी। उनके योगदान के कारण देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ा और आज भी देश उनके योगदान का ऋणी है।

इस दौरान लेखराम साहू, मोहन लालवानी, अरविंद दोषी, आनंद पवार, योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, दीपक सोनकर, विशु देवांगन, गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, हरविंदर छाबड़ा, सलीम रोकड़िया, विक्रांत पवार, सुमन मेश्राम, सूरज गहरवाल, कन्हैया सोनी, अविनाश मारोठे, सोमेश मेश्राम, आशुतोष खरे, अंबर चंद्राकर, गुड्डा दीवान, राजू शेख, चंदन रजक, जैनुद्दीन रिजवी, सूरज पासवान, योगेश्वर साहू, नवीन गजेंद्र, गणेश्वरी कामड़े, अजय सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, मोहन ध्रुव, रुद्रा साहू, टिकेंद्र देवांगन, जितेंद्र चंदेल, मानिक साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन योगेश शर्मा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story