शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि


रायपुर, 28 नवंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता कनक तिवारी के निधन पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शनिवार को दुर्ग स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के विधिक एवं बौद्धिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विधि, साहित्य और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में श्री तिवारी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

शिक्षा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784915 Articles

Share this story