जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक संपन्न


जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक संपन्न


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली

रायपुर, 11 नवंबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के निमित्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास के मद्देनजर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह ने बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिंह ने सभी से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ जुट जाएं। बैठक में सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775466 Articles

Share this story