कोरबा के रविशंकर नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा के रविशंकर नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण


कोरबा, 20 अगस्त (हि. स.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविशंकर नगर में गुरुवार काे सघन वृक्षारोपण किया गया। रविशंकर नगर स्थित गरिमा मेडिको से जोन कार्यालय मुख्य मार्ग के किनारे पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी और अमर सिंह सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर को हराभरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।

रविशंकर नगर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। निगम द्वारा अभियान के माध्यम से कोरबा शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story