काेरबा : टीपी नगर मुख्य मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली गति

WhatsApp Channel Join Now
काेरबा : टीपी नगर मुख्य मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली गति


कोरबा, 3 सितम्बर (हि. स.)। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुरुवार को टीपी नगर जोन अंतर्गत सीएसईबी चौक से आगे टीपी नगर मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित नागरिकों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को आगे बढ़ाया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को टीपी नगर मुख्य मार्ग पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन सहित अन्य नागरिकों ने पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story