तुरेनार में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयाेजित

WhatsApp Channel Join Now
तुरेनार में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयाेजित


जगदलपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम तुरेनार में साेमवार काे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत विशेष पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज साेमवार से ग्राम पंचायत तुरेनार की सरपंच हेमबती कश्यप एवं कृषि विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. संतोष नाग द्वारा संयुक्त रूप से नीम का पौधा लगाकर की गई। दोनों मुख्य अतिथियों ने पौधे रोपकर समाज को हरित विकास और पर्यावरण को सहेजने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

गांव को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रगति महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 10 नीम एवं पपीता के पौधे रोपण हेतु वितरित किए गए। पौध प्राप्त करने के बाद समूह की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ इनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष बालमती नागेश, सचिव मायावती बघेल, समूह की अन्य सदस्याएं, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story