नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा




रायपुर, 26 जून (हि.स.)। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज शुक्रवार काे नवा रायपुर में ‘पीपुल फॉर पीपल' अभियान सहित विभिन्न वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में मंत्री चौधरी ने वृक्षारोपण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाए।

बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story