कलेक्टर ने जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर ने जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण


जगदलपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का शुक्रवार को कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा छःमाही निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प का भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री छिकारा ने स्ट्रांग रूम की सुव्यवस्थित व्यवस्था, बहुमूल्य संपत्ति व स्टाम्प के सुरक्षित रख-रखाव तथा परिसर की साफ-सफाई की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने व्यापम एवं पीएससी से जुड़ी पुरानी और अनुपयोगी परीक्षा सामग्री के उचित निस्तारण व निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अनिल कुमार पाठक सहित कोषालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story