छत्तीसगढ़ में 30 आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में 30 आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले


छत्तीसगढ़ में 30 आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले


छत्तीसगढ़ में 30 आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले


रायपुर, 22 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन ने एक साथ 30 आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की ओर से जारी इस आदेश में कई बड़े चेहरों को इधर से उधर किया गया है।

आबकारी विभाग द्वारा जारी इस प्रशासनिक सर्जरी में कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों और सहायक आबकारी अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस आदेश के प्रवीण वर्मा सहायक आयुक्त आबकारी को अब प्रभारी उपायुक्त आबकारी, जिला रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार शर्मा, रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी को स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त आबकारी, राजनांदगांव बनाया गया है। रत्नेश मरावी को जिला आबकारी अधिकारी, सक्ती (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया है। नितिन कुमार शुक्ल को जिला आबकारी अधिकारी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी का दायित्व सौंपा गया है।सीआर साहू को इन्हें जिला आबकारी अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story