ऑडिट आपत्तियों के निराकरण के लिए एटीआर मॉड्यूल का पंचायत सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
ऑडिट आपत्तियों के निराकरण के लिए एटीआर मॉड्यूल का पंचायत सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण


काेंड़ागांव, 24 जुलाई (हि.स.)। जिले के कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोण्डागांव के निर्देशानुसार ऑडिट आपत्तियों के समयबद्ध निराकरण के लिए ऑडिट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के एटीआर (एक्शन टेकेन रिपाेर्ट) मॉड्यूल पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का पहला सत्र सुबह आज शुक्रवार काे 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनपद पंचायत काेंड़ागांव के सभा कक्ष में तथा दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत केशकाल के सभा कक्ष में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक लंबित ऑडिट आपत्तियों के ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और ऑडिट निराकरण प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। सभी ग्राम पंचायत सचिवों को ऑडिट ऑनलाइन पोर्टल के एटीआर मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि लंबित ऑडिट आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इससे पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत किया जा सकेगा।

प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा जगदलपुर के संयुक्त संचालक पीयूष प्रसाद, उपसंचालक पंचायत बी.आर. मोरे, जनपद पंचायत केशकाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग सिन्हा, सहायक संचालक न्यायमूर्ति लहरे, ज्येष्ठ संपरीक्षक लोमेश सिंह राजपूत, सहायक संपरीक्षक मनोज नेताम एवं तुलेश्वर सिंह, जिला अंकेक्षक आर.एस. कोर्राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसए) गजेन्द्र साहू और तकनीकी सहायक (जिला पंचायत) वीरेन्द्र साहू सहित विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story