सूरजपुर : वीबी-जीरामजी और पीएम आवास योजना पर प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर : वीबी-जीरामजी और पीएम आवास योजना पर प्रशिक्षण


सूरजपुर, 23 जून (हि.स.)। मंगलवार को जनपद पंचायत रामानुजनगर के सामुदायिक भवन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना था।

प्रशिक्षण में जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी और तकनीकी समन्वयक ने योजनाओं के विभिन्न प्रावधानों, कार्यप्रणाली, ऑनलाइन प्रक्रियाओं तथा मैदानी स्तर पर उनके संचालन की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राही चयन, आवास स्वीकृति, निर्माण प्रगति और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी रामानुजनगर, तकनीकी सहायक, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए योजनाओं के सफल संचालन के लिए अपने अनुभव भी साझा किए।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story