छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आज होगा समापन
रायपुर, 22 सितम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आज मंगलवार को समापन होगा। अंतिम चरण में रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण शिविर में संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क, संगठन विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ब्लॉक अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।
कांग्रेस ने बस्तर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के बाद रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया है। बस्तर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण अभियान के समापन के साथ प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

