बाढ़ प्रभावित जिले के पांच पुल आवागमन के लिए बंद

WhatsApp Channel Join Now
बाढ़ प्रभावित जिले के पांच पुल आवागमन के लिए बंद


कलेक्टर ने सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

बलौदाबाजार, 29 जुलाई (हि.स.)। जिले में विगत 24 घण्टे से रुक -रुक कर हो रही बारिश से नदी -नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे कई पुल और चेक डेम में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए बाढ़ ग्रस्त 5 पुलों को आवागमन के लिये बंद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड पलारी स्थित महानदी अमेठी घाट में पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है, भाटापारा सुहेला मार्ग जमुनिया नाला पुल में 1 फिट ऊपर पानी, सुहेला में भंवरगढ़ -बरडीह मार्ग जमुनिया नाला पुल एवं शिकारी केशली मारह जमुनिया नाला में 1-1 फिट ऊपर पानी, बलौदाबाजार विकासखंड के अचानकपुर चेक डेम में 2 फिट ऊपर पानी है।इन सभी 5 पुलों में प्रशासन द्वारा आवागमन बंद कर दिया गया है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को पुल -पुलियों में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी निगरानी एवं ग्रामीणों को एहतियात बरतने सम्बन्धी सूचना देने कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिये है,वहीं बाढ़ प्रभावित पुलों में बेरिकेटिंग एवं कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिये है। इसके साथ ही राहत एवं आपदा प्रबंधन, होमगॉर्ड, पुलिस की टीम को भी अलर्ट रहने निर्देशित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story