त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव : नाम वापसी के लिए अंतिम दिन छह फरवरी निर्धारित

WhatsApp Channel Join Now
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव : नाम वापसी के लिए अंतिम दिन छह फरवरी निर्धारित


धमतरी, 5 फ़रवरी (हि.स.)। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले लोगों के लिए नाम वापसी के लिए छह फरवरी को अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे के बाद सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चेहरा स्पष्ट हो जाएगा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित चुनाव शाखा से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित समय तक पंच पद के लिए जिले के 367 ग्राम पंचायतों से 10090 लोगों ने नामांकन जमा किया था। इसी तरह सरपंच के लिए 1532 नामांकन, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 434 नामांकन और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 81 नामांकन जमा हुआ था।

पांच फरवरी को चुनाव शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर के 367 ग्राम पंचायतों के 5242 पंच पदों के लिए कुल 9928 नामांकन सही पाया गया है। वहीं सरपंच के 367 पदों के लिए 1482 नामांकन, चारों जनपद पंचायतों के 98 पदों के लिए 332 नामांकन और जिले के सभी 13 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 49 नामांकन सही मिला है।

सरपंच, पंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव लड़ने के लिए जमा नामांकन सही पाए जाने वाले लोगों के लिए अब छह फरवरी नाम वापसी के लिए अंतिम समय है, जो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, ऐसे लोग गुरूवार छह फरवरी को अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद जमा नामांकनों के आधार पर चुनाव लड़ने वाले लोगों को देर शाम तक चुनाव चिन्ह आबंटित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story