डिप्लोमा एण्ड इलीमेंट्री एजुकेशन मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा 22 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं 28 मई से 12 जून 2026 तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 29 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होंगी। विस्तृत समय- सारणी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story