समय पर मिली मदद से बची महिला की जान

WhatsApp Channel Join Now
समय पर मिली मदद से बची महिला की जान


समय पर मिली मदद से बची महिला की जान


धमतरी, 24 अगस्त (हि.स.)। जनसेवक रुकेश कुमार नगारची की तत्पर सेवा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा के विशेष सहयोग एवं योगदान तथा और लुंकड अस्पताल के चिकित्सकीय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 41 वर्षीय नीतू पांडेय की जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2026 को बनरौद के पास मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी ग्राम गुरेदा, जिला बालोद निवासी नीतू पांडेय दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रुकेश कुमार नगारची ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल महिला को लुंकड अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। अस्पताल में पांच दिनों तक चले उपचार के दौरान उन्होंने मरीज के भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी नि:स्वार्थ भाव से निभाई। चिकित्सकीय प्रबंधन ने उनकी इस मानवीय सेवा और तत्परता की सराहना की। वहीं कलेक्टर के सहयोग से मरीज को आधुनिक चिकित्सा मशीनों के माध्यम से उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराया गया।

सफल उपचार के बाद नीतू पांडेय को 24 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई। डिस्चार्ज के बाद जनसेवक रुकेश कुमार नगारची स्वयं एंबुलेंस से उन्हें उनके गृह ग्राम तक छोड़ने गए। दुर्घटना के समय तत्काल मदद से लेकर अस्पताल में उपचार और घर वापसी तक रुकेश नगारची द्वारा किए गए सहयोग को जनसेवा की मिसाल बताया जा रहा है। उनके इस कार्य की कलेक्टर ने भी प्रशंसा की।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story