तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत, शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत, शव बरामद


तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत, शव बरामद


राजनादगांव, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले के आश्रित ग्राम गांधीनगर के निवासी तीन छात्रों की आज बुधवार काे तालाब में डूबने से हुई मौत हाे गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन छात्र सार्थक कोकोटे (5 वर्ष), कृष मण्डावी (8 वर्ष) व दोनेश मण्डावी (6 वर्ष) खेलते खेलते तालाब तक जा पहुंचे। तीनों तालाब में नहाने उतर गए। नहाते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे तीनों की डूबने से मौत हो गई। खोजबीन के दौरान शाम को तीनों की लाश तालाब से बाहर निकाला गया।

मृतक बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ स्थित मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार शिक्षकों की हड़ताल के चलते आज इन बच्चों को स्कूल के शिक्षक द्वारा लाना ले जाना नहीं किया गया। प्रतिदिन शिक्षक इन बच्चों को घर से स्कूल लाना ले जाना करते आ रहे थे।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि बच्चे खेलते खेलते तालाब तक गए और नहाने उतर गए। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई बच्चों को मचुरी में रखा गया है। कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story