कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

WhatsApp Channel Join Now


बलौदाबाजार, 21 सितम्बर (हि. स.)। जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार अंतर्गत निवासी ग्राम करहीबाजार के अशोक अंजान पिता छन्नू अंजान, थाना कसडोल अंतर्गत ग्राम कटगी के संतोष थवाईत पिता स्व. फिरत थवाईत एवं ग्राम कटगी के ही भागवत थवाईत पिता संतोष थवाईत को जिला बदर किया गया है।

उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 (ख ) के तहत किया गया है जिसमें 1 वर्ष के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story